April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हरियाणवी गायिका ममता शर्मा की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव

हरियाणा के रोहतक जिले में एक खेत से महिला की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान हरियाणवी गायिका ममता शर्मा के रूप में हुई है। ममता पिछले करीब 4 दिनों से लापता था। इस संबंध में उसके बेटे ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई थी।
मामला रोहतक जिले के गांव बलियानी का है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भी इसी गांव से ताल्लुक रखते हैं। गुरुवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि गांव के एक खेत में महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। शव की शिनाख्त हरियाणा की लोकप्रिय गायिका ममता शर्मा के रूप में हुई। जांच में पुलिस ने पाया कि उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंका गया था। ममता की हत्या गला रेत कर की गई।

Share to...