नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वर्ष 2016 के लिए आज संगीत नाटक अकादमी की फेलोशिप अकादमी रत्न और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में कोविंद ने संगीत, नृत्य और लोक कलाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए अरविंद पारिख, आर वेदावल्ली, रामगोपाल बजाज और सुनील कोठारी को अकादमी की फेलोशिप अकादमी रत्न प्रदान किया।
इसके अलावा राष्ट्रपति ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिये श्रेष्ठ 22 कलाकरों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं रंगमंच, लोकसंगीत और परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में श्रेष्ठ 22 कलाकारों को भी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह को संबोधित करते हुये राष्ट्रपति ने कहा कि कला लोगों को संस्कृति के साथ जोड़ती है। यह लोगों में पारस्परिक संबंध भी बनाती है।
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों से कलाकारों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी