लखनऊ में एक स्कूल में बच्चे पर हमले के मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी भी पुलिस जांच कर रही है। वहीं, अस्पताल में आज घायल बच्चे से मिलने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने बच्चे का हाल चाल पूछा और अभिभावकों से भी मुलाकात की।
पूरे मामले में पुलिस ने कहा है कि प्रिंसिपल को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि स्कूल में नियमों की अऩदेखी कई गई है। जहां-जहां पर नियमों के अनुसार कैमरे होने चाहिए वहां पर नहीं लगाए गए हैं। साथ ही स्कूल के स्टाफ का प्रबंधन भी ठीक नहीं पाया गया। इतना ही नहीं, बड़ी वारदात के बाद इस घटना को छिपाने की कोशिश की गई। यह बहुत बड़ी लापरवाही थी।
लखनऊ के इस इंटर कॉलेज में पहली क्लास में पढ़ने वाला बच्चा वॉशरूम में ज़ख़्मी हालत में मिला था। बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर किसी नुकीली चीज़ के ज़ख़्म मिले। बच्चे का कहना है कि स्कूल यूनिफॉर्म में कोई लड़की उसे खींचकर बाथरूम ले गई और वहां पहले वाइपर और फिर नुकीली चीज़ से मारा। बच्चे का कहना है कि लड़की बोल रही थी कि उसे मारने से स्कूल में छुट्टी हो जाएगी। बच्चे को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
वहीं आज स्कूल के बाहर आज अभिभावकों से जोरदार प्रदर्शन किया है। वहां काफी नाराजगी देखने को मिली। स्कूल प्रशासन के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की है।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण