कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। केआर मार्केट में स्थित कैलाश बार रेस्टोरेंट में देर रात आग लग गई। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट के 5 कर्मचारी अंदर ही सोए हुए थे और आग में झुलस कर उनकी मौत हो गई। इस बार का लाइसेंस आरवी दयाशंकर के नाम पर है। रेस्ट्रां और बार में आग लगने की घटनाएं रुकने के नाम नहीं ले रही है। स्थानीय लोगों ने रेस्टोरेंट के अंदर से धुआं निकलते देख दमकल ऑफिस को फोन कर इसकी जानकारी दी।
आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया, लेकिन बार के अंदर सो रहे कर्मचारियों की जान बचा न सके। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान तुमकुर निवासियों स्वामी, प्रसाद, महेश, हासन निवासी मंजूनाथ और मांड्या निवासी कीर्ति के तौर पर हुई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना कलसीपल्या में कुंभारा संघ भवन की निचली मंजिल पर स्थित कैलाश बार और रेस्तरां में हुई। कुछ लोगों ने रात करीब ढाई बजे इमारत से आग और धुआं निकलता देखा जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। 2 दमकल गाड़ियों और एक बचाव वाहन को काम पर लगाया गया। उन्होंने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।
रेस्टोरेंट में लगी आग, अंदर सो रहे 5 लोग जिंदा जले

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत