केन्द्रीय रिजर्व बैंक ने महात्मा गांधी श्रृंखला में 10 रुपये मूल्य के बैंकनोट जारी कर दिए हैं। चॉकलेटी रंग की इस नई करेंसी का जल्द संचार शुरू कर दिया जाएगा। 10 रुपये की नई नोट पर रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ उर्जित आर पटेल के हस्ताक्षर होंगे।
नई करेंसी के पृष्ठभाग पर सूर्य मंदिर, कोणार्क का चित्र है जो देश की सांस्कृतिक विरासत का चित्रण करता है। नोट का आधार रंग चॉकलेट भूरा है। नोट के अग्र और पृष्ठ दोनों भागों पर अन्य डिज़ाइन, ज्यामितिक पैटर्न हैं जिन्हें समग्र रंग योजना के साथ संरेखित किया गया है।
रिज़र्व बैंक द्वारा पहले की श्रृंखलाओं में जारी 10 रुपये के पुरानी करेंसी भी पूरी तरह से वैध मुद्रा बनी रहेगी। मूल्यवर्ग अंक 10 के साथ आर-पार मिलान। देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक १०। मध्य में महात्मा गांधी का चित्र। भारत और आरबीआई उत्कीर्ण लेखों के साथ विंडोड गैर-धातुयी सुरक्षा धागा। जैसे कई सेफ्टी फिचर इस नोट में है।
आरबीआई ने जारी किया 10 रुपये का नया चॉकलेटी रंग का नोट

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मुख्यमंत्री ने सोयाबीन उपार्जन, खाद उपलब्धता और वितरण की वीसी से की समीक्षा, दिए निर्देश
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’