April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंदौर में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 4 बच्चों समेत 6 की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस और ट्रक की टक्कर में 4 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इंदौर के बिचौली हप्सी बायपास पर दिल्ली पब्लिक स्कूल और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस के ड्राइवर और 3 छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस में सवार 10 से ज्यादा अन्य छात्र-छात्राएं भी इस हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बांबे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की भी मौत हो गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि हादसे में स्कूल बस का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूल की छुट्टी के बाद यह बस विद्यार्थियों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर अपने बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे।

Share to...