April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मोदी सरकार ने दी 1700 करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी, बडे़गी फोर्सेस की ताकत

आर्म्ड फोर्सेस की ताकत में इजाफा करने के लिए मोदी सरकार ने मॉडर्न बम और मिसाइलों की खरीद का प्रपोजल मंजूर किया है। इसके अनुसार इजरायल और रूस के साथ यह रक्षा सौदा 1,714 करोड़ में होगा। इसमें एयरफोर्स के लिए 240 गाइडेड बम और नेवी के लिए 131 बराक मिसाइलें खरीदी जाएंगी। भारत ने पिछले महीने ही सुखोई फाइटरजेट से सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का कामयाब टेस्ट कर रिकॉर्ड बनाया था।
गाइडेड बम और बराक मिसाइलों के सौदे को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरी झंडी दी है। प्रपोजल में रूस की कंपनी से 1,254 करोड़ की लागत से मॉडर्न टेक्नोलॉजी के 240 बम खरीदने की बात कही गई है। वहीं, इजरायली कंपनी से 460 करोड़ की लागत से 131 बराक मिसाइलें खरीद जाएंगी।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार ने आर्म्ड फोर्सेस की ताकत बढ़ाने के लिहाज से हथियारों की खरीद का फैसला लिया है। जंगी बेड़े में गाइडेड बम शामिल होने के बाद एयरफोर्स की रक्षात्मक क्षमता काफी बढ़ेगी।

Share to...