मदरसों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। इस वजह से हो सकता है कि प्रदेशभर के 800 से ज्यादा मदरसे यूपी बोर्ड के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
सरकार की ओर से 836 मदरसे को मंजूरी नहीं मिलने पर सैकड़ों छात्र का भविष्य अधर में लटक गया है। प्रदेश सरकार ने यह फैसला तब लिया जब इन मदरसों ने अपना डाटा अपलोड नहीं कराया। इस कारण इन मदरसों को यूपी बोर्ड से पहले परीक्षा फॉर्म भरने की इजाजत नहीं दी गई। बोर्ड के वेब पोर्टल पर अब तक 2,682 मदरसों ने अपना ब्यौरा अपलोड किया है, जबकि 19,143 मदरसों को अपना ब्यौरा अपलोड करना था। अपना डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं कराने के कारण इस मदरसों की मान्यता पर संकट के बादल मंडरा रहे है। उनके मान्य होने पर अब तलवार लटक रही है।
800 से अधिक मदरसों के बच्चें यूपी बोर्ड परीक्षा में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान