बिहार के मुंगेर जिले में नक्सलियों ने मसुदन रेलवे स्टेशन पर हमला कर दिया। दर्जनों की संख्या में आए नक्सलियों ने स्टेशन के सिग्नल पैनल को आग लगाई और तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं असिस्टेंट स्टेशन मास्टर और पोर्टर को अगवा कर अपने साथ ले गए। नक्सलियों की मांग है कि मसूदन रूट कोई ट्रेन न चलाई जाए। इसके बाद से यहां ट्रेन ट्रैफिक ठप है। नक्सलियों ने दो दिन का बंद बुलाया था। पोस्टर चिपका कर इसे सपोर्ट करने या फिर अंजाम भुगतने ने धमकी दी गई थी।
स्टेशन पर हमले और स्टाफ को अगवा करने के बाद जमालपुर रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप है। बुधवार सुबह पुलिस ने मसुदन स्टेशन पहुंचकर ट्रेन ट्रैफिक शुरू करने की कोशिश की, लेकिन नक्सलियों ने दोनों रेलवे कर्मचारियों की हत्या करने की धमकी दे दी।
स्टेशन मास्टर ने मालदाह के डीआरएम को कॉल कर कहा कि नक्सलियों ने मसुदन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद करने की मांग की है। ऐसे नहीं करने पर उसे जान से मार दिया जाएगा।
नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले के मसुदन स्टेशन पर पुलिस तैनात नहीं थी। इस हमले के बाद अब संवेदनशील स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। मसुदन में कभी नक्सली वारदात नहीं हुई थी, जिसके चलते यहां पुलिस का पहरा नहीं था।
मसुदन स्टेशन पर नक्सली हमला, स्टेशन मास्टर और 2 को किया अगवा

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत