April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावती पर सुनवाई से किया इनकार

पद्मावती को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिर सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में कोर्ट दखल नहीं दे सकता और ये एक तरह प्री जजमेंट की तरह होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अभी यह मामला प्री-मैच्योर है। सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट के लिए वैधानिक तौर पर काम करता है और फिल्म को लेकर वो ही विचार करेगा। कोर्ट इस मामले में दखल कैसे दे सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि जो आपत्ति याचिका में दी गई हैं वो किसी अन्य काम के लिए इस्तेमाल नहीं होंगी और उसे पब्लिसाइज नहीं किया जाएगा। इस तरह सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निस्तारण किया। वकील एम एल शर्मा ने याचिका दाखिल कर इस फिल्म से विवादित दृश्य हटाने के आदेश देने की मांग की है। साथ ही फिल्म के निर्माता निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीबीआई जांच की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि जानबूझकर एक महिला की मानहानि की जा रही है।

Share to...