April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गुजरात चुनाव : कांग्रेस-हार्दिक के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

गुजरात में टिकट बंटवारे को लेकर हार्दिक पटेल से जुड़े संगठन अनामत आंदोलन समिति और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों के कार्यकर्ताओं में कुछ सीटों को लेकर मतभेद है। गौरतलब है कि संगठन अनामत आंदोलन समिति के 5 उम्मीदवारों को कांग्रेस अपने टिकट पर लड़वाने के लिए तैयार हो गई है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस द्वारा जारी की गई 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में संगठन अनामत आंदोलन समिति के 2 नेताओं के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस और संगठन अनामत आंदोलन समिति कार्यकर्ताओं के बीच यह झड़प सूरत में हुई। हार्दिक पटेल से जुड़े लोगों का कहना है कि टिकट बंटवारे के मामले में उनकी सुनी नहीं गई और कोर कमेटी से बातचीत किए बिना सब तय कर लिया गया। इसके अलावा कुछ छुटपुट हाथापाई भावनगर और अहमदाबाद में भी हुई।

Share to...