April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सिविल सेवा परीक्षा में आयु सीमा घटाने संबंधी रिपोर्ट पर हो रहा विचार

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित सिविल सेवा परीक्षा में आयु सीमा और परीक्षा के प्रारूप में बदलाव के बाबत सुझाव देने के लिए गठित बासवन समिति की रिपोर्ट मिलने के करीब 8 महीने बाद केंद्र सरकार इस पर विचार कर रही है। यह जानकारी सरकार ने दी। समिति ने यह रिपोर्ट 9 अगस्त, 2016 को यूपीएससी को सौंपी थी।
एक आरटीआई अर्जी के जवाब में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कहा कि बासवन समिति की रिपोर्ट और उस पर यूपीएससी की सिफारिशें हमें 20 मार्च 2017 को प्राप्त हुए और उन पर विचार किया जा रहा है। यूपीएससी की ओर से हर साल आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा सहित अन्य केंद्रीय सेवाएं आवंटित की जाती हैं।

Share to...