April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कॉलेज में नहीं लैब और कॉमन रूम तो एडमिशन पर लगाई रोक

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद दिल्ली के जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में सत्र 2017-18 में छात्रों के दाखिला करने पर रोक लगा दी है क्योंकि संस्थान में बुनियादी सुविधाओं और आधारभूत संरचना का अभाव है। एआईसीटीई ने अपने नोटिस में कहा कि कॉलेज में अनुसंधान प्रयोगशाला, चिकित्सा कक्ष, लड़के और लड़कियों के लिए कॉमन रूम तथा प्लेसमेंट कार्यालय जैसी प्रयोगशालाओं का अभाव है।
नोटिस में कहा गया है कि संस्थान के प्रतिनिधियों ने एआईसीटीई समिति की ओर से इंगित की गई कमियों के संदर्भ में अनुपालन रिपोर्ट नहीं सौंपी है, ऐसे में समिति ले सिफारिश की है कि संस्थान में अगले शैक्षणिक सत्र के लिए कोई दाखिला नहीं होगा। इसी साल अप्रैल में एक स्थाई अपीली समिति की ओर से जारी सुझाव का अनुपालन करने में यह कॉलेज नाकाम रहा, जिसके बाद एआईसीटीई ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Share to...