मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए, मुंबई में फिल्म से जुड़े एक इवेंट के दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण तो आई लेकिन भंसाली मौजूद नहीं थे। मुंबई में आज पद्मावती का 3डी ट्रेलर लॉन्च हुआ। किसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गए थे और उस अंधेरी में मल्टीप्लेक्स के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात नज़र आये। इस कार्यक्रम के लिए पहले भंसाली को आना था और स्टारकास्ट को इवेंट से दूर रखा गया था लेकिन ऐन मौके पर भंसाली नहीं आये और उन्होंने इसके लिए खेद भी जताया। भंसाली की गैर-मौजूदगी में रानी पद्मिनी का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण वहां पहुंची और फिल्म से जुड़ी बातें बताई।
पद्मावती का 3डी ट्रेलर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ लॉन्च

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन