April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कालिदास के साहित्य की पाण्डुलिपियां अनेकों स्थान से प्राप्त : ओपी कोहली

कालिदास के साहित्य में मानव के प्रति गहरी सहानुभूति दिखाई पड़ती है। कालिदास के साहित्य की पाण्डुलिपियां अनेकों स्थान से प्राप्त हुई हैं। भारत के साथ.साथ विदेशी साहित्यकारों ने भी कालिदास की लेखन शैली का लोहा माना है। जर्मन कवि गेटे अभिज्ञानशाकुन्तलम से अत्यधिक प्रभावित थे। अभिज्ञानशाकुन्तलम नाटक का अनेक विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है। राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने यह बात आज मंगलवार को उज्जैन में कालिदास समारोह के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।
राज्यपाल कोहली ने कहा कि कालिदास जीवन की समग्रता के कवि थे। उन्होंने जीवन को सम्पूर्णता में देखा था। जीवन के मार्मिक प्रसंग कालिदास के साहित्य में भरे पड़े हैं। उन्होंने व्यक्तिनिष्ठ प्रेम को समष्टिनिष्ठ प्रेम में ढाला था। वे प्रकृति की सुन्दरता के अदभुत चितेरे थे। गागर में सागर भरने का अदभुत गौरव उनको प्राप्त था। भारत को उन पर नाज हैए क्योंकि वे राष्ट्रकवि हैं। महाकवि ने आज से दो हजार पूर्व उज्जैन की भूमि पर महाकाल की आराधना की थी। कालिदास का उज्जैन से गहरा सम्बन्ध था। इसके पूर्व राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली, सारस्वत अतिथि रेवाप्रसाद द्विवेदी, ऊर्जा मंत्री पारस जैन, संस्कृति मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने कविगुरू कालिदास के चित्र के संमुख दीप प्रज्वलित कर अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारम्भ किया।
वर्ष 2017.18 का रंगकर्म के लिये राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण रंगकर्मी रामगोपाल बजाज को दिया गया। राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने बजाज को प्रशस्ति.पत्रए स्मृति चिन्ह एवं दो लाख रूपये की धनराशि का चैक भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के उप सचिव ने रंगकर्मी रामगोपाल बजाज के बारे में प्रतिवेदन पढ़ा।
सारस्वत अतिथि रेवाप्रसाद द्विवेदी ने कविगुरू कालिदास के साहित्य पर संस्कृत भाषा में प्रकाश डाला। समारोह में रेवाप्रसाद द्विवेदी एवं सदाशिव कुमार द्विवेदी के ग्रंथ ष्कालिदास शब्दानुकोषष् का विमोचन किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्कृति मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके बाद मध्य प्रदेश एवं गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने कालिदास अकादमी परिसर में आयोजित किये जा रहे हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर संभागायुक्त एमबी ओझा, एडीजी व्ही मधुकुमार, कलेक्टर संकेत भोंडवे, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर, रंगकर्मी रामगोपाल बजाज सहित अतिथिगण मौजूद थे।

Share to...