April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फडणवीस के प्रश्न पर शिवसेना का दो टुक जवाब, ठीक लगे तो देखो वर्ना छोड़ दो

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अल्टीमेटम के एक दिन बाद ही शिवसेना ने जबाव देते हुए कहा है कि ठीक लगे तो देखो वर्ना छोड़ दो। पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे एक आलेख में कहा गया कि अगर फडणवीस गठबंधन से संतुष्ट नहीं हैं तो वह उसे छोड़ सकते हैं। ठीक लगे तो देखो वर्ना छोड़ दो शीर्षक से छपे आलेख में कहा गया कि यदि बीजेपी को शिवसेना से कोई दिक्कत है तो वह गठबंधन तोड़ सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा था कि शिवसेना को यह स्पष्ट होना चाहिए कि वह सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका साथ.साथ नहीं निभा सकती। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया जब महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार को कल तीन साल पूरे होने जा रहे हैं।

Share to...