ग्रेटर नोएडा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार भारत-चीन सीमा पर शून्य से नीचे के तापमान पर हिमालय की बुलंदियों पर पहरे दे रहे आईटीबीपी जवानों के लिए 50 ताप नियंत्रित चौकियां बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। सिंह ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह में बल के जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए बल की क्षमता बढ़ाने के लिए कई अन्य कदमों का एलान किया। इन कदमों में अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 25 सीमा सड़कों का निर्माण शामिल है।
भारत-चीन सीमा पर लद्दाख के कराकोरम दर्रे से ले कर अरूणाचल प्रदेश के जाचेप ला में 176 सीमा चौकियां हैं। सिंह के अनुसार सरकार प्रस्तावित नई चौकियों में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान बनाए रखने की प्रौद्योगिकी इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है। ये चौकियां ज्यादा ऊंचाइयों वाले इलाकों में स्थित हैं जहां आईटीबीपी के जवान बर्फ की आंधियों और शून्य से भी कम तापमान का सामना करते हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि हम आपकी परिचालन एवं अवसंरचना क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में हमें बल के लिए 50 नयी सीमा चौकियां बनाने का एक प्रस्ताव मिला है और हम उस पर काम कर रहे हैं। अतिरिक्त सीमा चौकियों की स्थापना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बेहद बर्फीली स्थितियों और ठंड में उनका परित्याग नहीं हो।
सरकार 9,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर तैनात सैनिकों के लिए विशेष रूप से कम वजन वाले गर्म कपड़े और 3,488 किमी लंबी चीन भारत सीमा के अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में गश्त के लिए बर्फ पर चलने वाले स्कूटरों का विस्तारित बेड़ा देने पर विचार कर रही है।
तापमान कंट्रोल करने वाली चौकियां बनाने पर हो रहा है विचार : राजनाथ

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी