April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आतंकवादी संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन के सरगना का बेटा गिरफ्तार

नई दिल्लीरू आतंकवादी संगठन हिज़्ब.उल.मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शाहिद यूसुफ को आतंकवाद.रोधी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है। सैयद सलाहुद्दीन का बेटा सैयद शाहिद यूसुफ जम्मू एवं कश्मीर सरकार के कृषि विभाग में काम करता है, और उसे वर्ष 2011 के आतंकवाद फंडिंग केस के सिलसिले में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। सैयद शाहिद यूसुफ पर कश्मीर में जारी आतंकवाद में इस्तेमाल किए जाने के लिए सलाहुद्दीन के इशारे पर सीरिया से रकमें लेने का आरोप है।

Share to...