नई दिल्ली। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली अपने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े आने के बाद हमने कहा था कि अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। पिछले कुछ सप्ताहों के अंदर अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार के भीतर काफी विश्लेषण हुआ। वित्त मंत्रालय की प्रधानमंत्री के साथ बैठक हुई।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पिछले 3 सालों से भारत दुनिया की सबसे तेज गति से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। जब कुछ बड़े बदलाव आते हैं, तो सीमित समय में उसके कुछ असर सामने आते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में इसके फायदे सामने आते हैं, लेकिन विस्तृत रूप से यह तय है कि देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद काफी मजबूत है।
भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर, देश का बुनियादी ढांचा काफी मजबूत : जेटली

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी