नई दिल्ली। भारतमाला के पहले चरण को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। देश के अब तक के इस सबसे बड़े हाईवे प्लान के तहत इसके तहत अगले 5 साल के दौरान लगभग 83 हजार किमी से ज्यादा लंबे हाईवे का निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 24800 किलोमीटर का नेशनल हाइवे बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए अगले 3-6 महीने में बोलियां मंगाई जाएंगी। वित्त वर्ष 2018 में 4500 किमी हाइवे के लिए ठेके दिए जाने हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत हर साल 7000-10000 किमी की की सड़क बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट की लागत का 20 फीसदी हिस्सा सरकार खुद वहन करेगी।
प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत 3.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसमें करीब 44 इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे। सबसे पहले 20 इकोनॉमिक कॉरिडोर पर काम शुरू होगा। कार्गो ट्रैफिक के लिए चार लेन हाइवे बनेंगे। एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर में सामान तेजी से भेजा जा सके।
7 लाख करोड़ की भारतमाला को मिली मंजूरी, 5 साल में बनेंगे 83000 किमी हाईवे

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी