तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की पोरयार शाखा में 6 दशक से अधिक पुरानी एक इमारत का हिस्सा गिर जाने के कारण चालक दल के आठ सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि 1952 में बनायी गयी इमारत में टीएनएसटीसी के चालक दल के सदस्य सो रहे थे और तड़के करीब साढ़े तीन बजे इसका एक हिस्सा गिर गया। इमारत गिरने से 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
तीन अन्य घायल को कराईकल जनरल अस्पताल ले जाया गया है। नागापट्टिनम के जिला क्लेक्टर डॉक्टर सी सुरेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे की जानकारी ली।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’