April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएम वीरभद्र सिंह ने अर्की सीट से नामांकन दाखिल किया

हिमाचल प्रदेश के सीएम और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने एसडीएम आफिस अर्की में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद वीरभद्र सिंह अर्की के शाला घाट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस कमजोर है, लेकिन यहीं से कांग्रेस को जीत मिलेगी।
वीरभद्र सिंह को कांग्रेस ने सोलन जिले की अर्की सीट से टिकट दिया था। वीरभद्र सिंह 2012 में शिमला ग्रामीण से विधायक चुने गये थे। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 अक्तूबर है। 68 सीटों वाली राज्य की विधानसभा के लिए यहां 9 नवंबर को चुनाव होगा और इसके परिणामों की घोषणा 18 दिसंबर को की जाएगी।
कांग्रेस 59 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की जिसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को नादौन सीट से टिकट दिया गया है।

Share to...