नई दिल्ली। पंजाब में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी तस्करों के बीच गोलीबारी के बाद जवानों ने 4 किलो हेरोइन बरामद की। प्रत्येक पैकेट का वजन एक-एक किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड रुपए आंकी गई है।
सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक सह वरिष्ठ प्रवक्ता आर एस कटारिया ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर की जे एन मोहम्मद सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने कल देर रात पाक तस्करों की संदिग्ध गतिविधि देखी। सीमा सुरक्षा घेरे की तरफ बढ़ रहे तस्करों को जवानों ने ललकारा, जिसके बाद तस्करों ने गोली चला दी। जवानों की जवाबी कार्यवाही में तस्कर पाकिस्तान की तरफ भाग गए।
उन्होंने बताया कि बाद में मौके से चार पैकेट हेरोइन बरामद की गई। प्रत्येक पैकेट का वजन एक एक किलो है और अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ रूपये आंकी गई है।
बीएसएफ और पाक तस्करों में गोलीबारी, 20 करोड़ की हेरोइन बरामद
PTI10_12_2016_000073B

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा