April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, 2 रुपये होगे कम

पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये लीटर की कटौती। जुलाई की शुरुआत से लगातार बढ़ रहे थे। पेट्रोल-डीजल के दाम।
एक्साइज ड्यूटी में कमी से सरकार को एक साल में 26,000 करोड़ का नुकसान होगा।
पेट्रोल, डीजल की कीमतों के तीन साल के ऊंचे स्तर पर पहुंचने के चलते तीखी आलोचनाएं झेल रही सरकार अब हरकत में आई है। पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये प्रति लीटर कमी का ऐलान किया गया है। पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कटौती से सरकार को एक साल में 26,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। मौजूदा वित्त वर्ष के बाकी महीनों के लिए यह रकम 13,000 करोड़ रुपये बैठेगी। पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में यह कटौती 4 अक्टूबर से लागू हो जाएगी।

Share to...