भारत दौरा पूरा करके अफगानिस्तान गए अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के काबुल पहुंचने के ठीक बाद यहां के एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला हुआ है। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि मैटिस के पहुंचने के कुछ ही देर बाद यहां एक के बाद एक 20 से 30 रॉकेट गिरे हैं। पिछले आधे घंटे में यहां तीन धमाके हो चुके हैं।
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तालिबान ने ली है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसका निशाना अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस थे।
फिलहाल इस राकेट हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन इसके बाद एयरपोर्ट से सारी उड़ानें रोक दी गईं हैं वहीं इसे तुरंत खाली करवाया जा रहा है। इसे लेकर ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
काबुल हवाईअड्डे पर तालिबान ने दागे 30 रॉकेट, ये थे निशाना पर

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा