अमेरिका के रक्षा सचिव जेम्स मैटिस भारत आए हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ मुलाकात में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई व्यापक बातचीत का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ शांति कायम करने और आतंकवाद को रोकने के लिए सहयोग पर चर्चा की। मैटिस ने प्रधानमंत्री मोदी को द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ाने और उनकी अमेरिकी यात्रा के दौरान किए गए निर्णयों को लागू करने में प्रगति पर जानकारी दी।
इससे पहले वो रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनसे मुलाकात कर कहा कि पड़ोसी देश की तरफ से हो रही आतंकवादी गतिविधियों के बारे में उन्होंने जेम्स से चर्चा की। सीतारमण ने यह भी बताया कि रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों की साझेदारी पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है।
पीएम मोदी से मिले यूएस के रक्षा सचिव, आतंकवाद पर यह हुई चर्चा

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा