लंदन। लंदन ट्यूब ट्रेन पर हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में शनिवार को 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया। एक दिन पहले हुए बम विस्फोट में 29 लोग घायल हुए थे। दक्षिणी-पश्चिमी लंदन के पार्सन्स ग्रीन स्टेशन में शुक्रवार सुबह हुए हमले के बाद केंट पुलिस ने डॉवर के बंदरगाह क्षेत्र में एक किशोर को हिरासत में लिया। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उप सहायक आयुक्त नील बसु ने कहा कि गिरफ्तारी महत्वपूर्ण थी, लेकिन आतंकवादी खतरे का स्तर गंभीर बना हुआ है। गौरतलब है कि यह हमला शुक्रवार सुबह 8.20 बजे हुआ था। पुलिस संदिग्धों के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में ट्रेन में बम रखने वाले शख्स को साफ देखा जा सकता है। वह प्लास्टिक की सफेद बाल्टी के साथ ट्रेन में चढ़ा था।
लंदन ट्रेन विस्फोट मामले में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा