पीवी सिंधु की सफलता का सिलसिला जारी है। इस बैडमिंटन स्टार ने शुक्रवार को कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने जापान की विश्व की 19 नंबर की खिलाड़ी मिनात्सु मितानी को 21-19, 16-21 और 21-10 से हराया। पहला गेम सिंधु ने 22 मिनट में 21-19 से जीत लिया। लेकिन दूसरे गेम में जापान की मितानी ने 21-16 से सिंधु को मात दे दी।
तीसरे गेम में सिंधु ने शुरू से बढ़त कायम रखी और मितानी को पीछे करती रही। तीसरे गेम को सिंधु ने 21-10 से आसानी से जीतकर मैच अपने नाम कर दिया।
पीवी सिंधु कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा