लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन तकी अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका हुआ है। धमाका पारसंस ग्रीन स्टेशन पर हुआ। यह इलाका साउथ वेस्ट लंदन में आता है। इस धमाके में लगभग 22 लोगों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने इसे आतंकी घटना बताया है। लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन के ट्यूब ट्रेन कहा जाता है और यह आम लोगों की आवाजाही के लिए एक प्रमुख साधन है। फिलहाल इस रूट की ट्रेन सेवा बाधित है। स्टेशन को खाली करवा लिया गया है। तलाशी अभियान जारी है।
लंदन के समय के अनुसार धमाका सुबह 8.21 पर हुआ। धमाके के वक्त लोगों के स्कूल और दफ्तर जाने का समय था, इस वजह वहां भीड़ थी। एक प्लास्टिक की बाल्टी नुमा चीज में यह धमाका हुआ, हालांकि यह धमाका कम तीव्रता का था, लेकिन इसमें कई लोगों के घायल हुए है।
लंदन की अंडरग्राउंड ट्रेन में हुआ धमाका, आतंकी घटना, 22 लोग घायल

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा