इजरायल दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई हमले के पीड़ित 11 साल के बेबी मोशे से मुकाकात की। प्रधानमंत्री ने बोबी मोशे को भारत आने का न्योता दिया वहीं बेबी मोशे ने कहा कि मैं आपसे और भारत के लोगों से प्यार करता हूं।
बेबी मोशे ने कहा कि डियर मिस्टर मोदी, मैं आपसे और भारत के लोगों से प्यार करता हूं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप मुझे हमेशा प्यार करना और मेरे पैरेंट्स को याद रखना। मैं आपको तोहफा देना चाहता हूं जिससे आप मुझे हमेशा याद रखें। इसके बाद बेबी मोशे ने प्रधानमंत्री मोदी को तोहफे में एक तस्वीर दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बेबी मोशे के तोहफे को वेरी-वेरी स्पेशल गिफ्ट बताया।
इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने मोशे से पूछा कि तुम भारत आना चाहोगे? तुम और तुम्हारा परिवार कभी भी भारत आ सकता है। जहां चाहे, वहां जा सकता है। प्रधानमंत्री के सवाल पर बेबी मोशे ने हामी भर दी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मोशे से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे भारत बुलाया है। जब मैं भारत जाऊंगा तब तुम मेरे साथ मुंबई चलना।
बेबी मोशे ने कहा कि मैं इजरायल में रहता हूं लेकिन जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तब मैं खबाद हाउस का डायरेक्टर बनना चाहता हूं। गौरतलब है कि
बेबी मोशे 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के समय बाल बाल बच गया था। आतंकियों ने मोशे के माता-पिता की हत्या कर दी थी तब मोशे की भारतीय आया सांड्रा सैमुएल ने बड़ी मुश्किल से बेबी मोशे की जान बचाई थी। बेबी मोशे अब इजरायल में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं।
माता-पिता की हत्या जगह खबाद हाउस का डायरेक्टर बनना चाहते हैं बेबी मोशे

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल