प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 3 दिन के ऐतिहासिक दौरे पर इस्राइल के तेल अवीव पहुंचे। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एक विशेष स्वागत समारोह के तहत इस दौरान बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम नरेंद्र मोदी बेहद गर्मजोशी से गले मिले। ऐसा विशेष स्वागत समारोह केवल अमेरिकी राष्ट्रपतियों और पोप के स्वागत के लिए ही किया जाता है।
इस दौरान इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मेरे मित्र नरेंद्र मोदी का इस्राइल में स्वागत है। उन्होंने हिंदी में कहा कि आपका स्वागत है मेरे दोस्त। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि भारत हमारा गहरा मित्र है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह यात्रा ऐतिहासिक है। हम भारत और भारत की संस्कृति से प्यार करते हैं। भारतीय और इस्राइली स्वाभाविक दोस्त हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इस्राइल आने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री हूं। इस्राइल आने पर मेरे इस भव्य स्वागत और खुद मेरे मित्र पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के एयरपोर्ट पर मौजूद रहने का धन्यवाद। मेरा ये दौरा दोनों देशों के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। भारत की सभ्यता बहुत पुरानी है, लेकिन हमारा देश युवा है। हमारी युवा शक्ति बदलाव की ताकत है।
इस्राइल पहुंचे मोदी, गले मिले नेतन्याहू-मोदी, कहा आपका स्वागत है मेरे दोस्त

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल