कांग्रेस जीएसटी लागू करने के लिए 30 जून की आधी रात को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित किए जा रहे समरोह में हिस्सा नहीं लेगी। पार्टी द्वारा आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आधी रात के कार्यक्रम को गरिमा के खिलाफ बताया। आजाद ने कहा कि जीएसटी समारोह ठीक नहीं।
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा कि जीडीपी गिरावट पर सरकार का कोई ध्यान नही है। सरकार बहरी है, उसे चीख पुकार सुनाई नहीं देती। कांग्रेस के साथ ही कुछ अन्य दलों ने भी इस समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। तृणमूल कांग्रेस ने भी साफ कर दिया है कि पार्टी समारोह में हिस्सा नहीं लेगी।
कांग्रेस के इस कदम से साफ हो गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। यह इसलिए अहम है क्योंकि मंच पर पीएम और राष्ट्रपति के अलावा 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने भी इस सत्र का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इस संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुष्टि भी कर दी थी कि उनकी पार्टी 30 जून की आधी रात को गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स को लॉन्च करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी।
कांग्रेस करेगी जीएसटी समारोह का बहिष्कार, कार्यक्रम गरिमा के खिलाफ

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा