April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इजरायल में मोदी का होगा हाईप्रोफाइल वेलकम की तैयारी

नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को इजरायल जा रहे हैं। वहां उनके हाईप्रोफाइल वेलकम की तैयारियां की जा रही हैं। मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशंस के 25 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है। 3 दिन की इस विजिट में मोदी अपने काउंटरपार्ट बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। मोदी 26/11 के विक्टिम बच्चे से भी मिलेंगे। पीएम के साथ एक हाईलेवल डेलिगेशन होगा जिसमें एनएसए अजीत डोभाल और फॉरेन सेक्रेटरी एस जयशंकर भी होंगे।
भारत में इजरायल के एम्बेसेडर डेनियल कार्मेन ने कहा कि मोदी को जो स्पेशल वेलकम हमारे देश में मिलेगा वैसा, सिर्फ 2 और लोगों को दिया जाता है। ये 2 लोग हैं वेटिकन के पोप और अमेरिकी प्रेसिडेंट।

Share to...