April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गोभक्ति के नाम पर हत्या स्वीकार नहीं : भावुक हुए मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। सबसे पहले वह अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे, जहां आश्रम के 100 साल पूरा होने के समारोह में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने आश्रम में चरखा चलाया। इसके बाद पीएम मोदी ने भीड़ की हिंसा पर कहा कि गाय की सेवा महात्मा गांधी और विनोबा भावे से सीखनी चाहिए। गोरक्षा के नाम पर हिंसा क्योंध् मौजूदा हालातों पर पीड़ा होती है। गाय की सेवा ही गाय की भक्ति है। गोरक्षा के नाम पर हिंसा ठीक नहीं है। देश को अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा। गोभक्ति के नाम पर लोगों हत्या स्वीकार नहीं की जाएगी। अगर वह इंसान गलत है तो कानून अपना काम करेगा, किसी को भी कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। हिंसा समस्या का समाधान नहीं है।

Share to...