राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए की प्रेसिडेंट मीरा कुमार को नीतीश कुमार ने सपोर्ट नहीं किया है। इस पर कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने बिहार की दलित बेटी को हराने की तैयारी कर ली है। हालांकि, कांग्रेस ने सीधे तौर पर नीतीश का नाम नहीं लिया। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जो लोग कई सिद्धांतों पर भरोसा रखते हैं, वो कई तरह के फैसले लेते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को एनडीए का कैंडिडेट बनाए जाने के बाद नीतीश ने उन्हें सपोर्ट करने का एलान किया था। कोविंद बिहार के गवर्नर भी रहे हैं, एनडीए कैंडिडेट बनाए जाने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
नीतीश ने बिहार की बेटी को हराने की तैयारी की : कांग्रेस

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर