सिक्किम सेक्टर में भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत के सिक्किम सेक्टर में घुसकर 2 बंकर भी तबाह कर दिए हैं।
दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह रस्साकशी सिक्किम के डोका ला जनरल एरिया में पिछले 10 दिनों से चल रही है। साथ ही चीनी सैनिकों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को भी रोक दिया है।
इस इलाके में चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारतीय सैनिकों को काफी संघर्ष करना पड़ा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनियों को रोकने के लिए भारतीय सैनिकों ने मानव श्रृंखला बनाई। इनमें से कुछ जवानों ने घटना की वीडियोग्राफी की और तस्वीरें उतारीं।
चीनी सैनिकों ने डोका ला एरिया के लालटेन इलाके में 2 बंकरों को तबाह किया है। 20 जून को सैन्य अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई है, लेकिन तनाव बरकरार है।
सिक्किम सेक्टर में घुसे चीनियों ने उड़ाए 2 बंकर, जवानों से हुई झड़प

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर