प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के वर्जिनिया में बसे भारतीयों से बात करते हुए विदेश मंत्रालय और सुषमा स्वराज की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विदेश मंत्रालय ने 3 साल में 80 हजार लोगों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि वह रात 2 बजे भी भारतीयों की मदद करती हैं।
पीएम मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बारे में कहा कि उन्होंने और उनके मंत्रालय ने सुशासन देने के लिए और दुनिया के किसी भी कोने फंसे भारतीयों की मदद के लिए सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल की मिसाल पेश की है।
वर्जीनिया में सामुदायिक समारोह के दौरान भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया बेहद शक्तिशाली हो गया है। मैं भी इससे जुड़ा हूं, लेकिन विदेश मंत्रालय और सुषमा स्वराज ने यह मिसाल कायम की है कि कैसे किसी विभाग को सोशल मीडिया के जरिए मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय अब देश के गरीब से गरीब व्यक्ति से जुड़ा है।
आधी रात भी करती हैं विदेश मंत्री लोगों की मदद : मोदी

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर