प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान सोमवार को अमेरिका ने हिजबुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया। उधर अमेरिका के इस फैसले के बाद पाकिस्तान बिफर गया है। पाकिस्तान ने कहा कि वो कश्मीरी अलगाववादियों को राजनीतिक, राजनयिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेगा और इसके तहत पाकिस्तान यूएन सुरक्षा काउंसिल के तहत काम करेगा।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि किसी निजी शख्स को कश्मीर की आजादी के लिए आवाज उठाने पर आतंकी घोषित करना गलत है। जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों की आवाज उठाने वालों की राजनीति, राजनयिक और नैतिक रूप से मदद करता रहेगा। पिछले 70 सालों से कश्मीर के लोगों पर मानवाधिकारों के नियमों का उल्घंघन किया जा रहा है।
सैयद सलाहुद्दीन वैसे तो जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है, पर रहता पाकिस्तान में है, वहीं से अपनी आतंकी गतिविधि चलाता है। कश्मीर में सेना से मुकाबले के लिए वह बड़े पैमाने पर युवकों को आतंकी बनने का प्रशिक्षण दे रहा है। उसने 2016 में एलान किया था कि वह कश्मीर समझौता कभी नहीं होने देगा। इसके बाद उसने कश्मीर में कई बम धमाके कराए। अप्रैल 2014 में किए गए हमले में 17 लोग जख्मी हुए थे।
सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित, पाक करता रहेंगा मदद

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत