April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बेनामी संपत्ति मामले में लालू की बेटी मीसा से चली लगभग 6 घंटे तक की पूछताछ

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेनामी संपत्ति के मामले में घिरी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार आखिरकार बुधवार को आयकर विभाग के सामने पेश हुए। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद वे लगातार अपनी पेशी को टालते आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों से करीब 6 तक पूछताछ हुई।
गौरतलब है कि मंगलवार को एक बड़ी कार्यवाही में आयकर विभाग ने दिल्ली से पटना तक लालू प्रसाद यादव के परिवार की कई बेनामी संपत्तियां ज़ब्त कीं, जिनमें लालू की पत्नी राबड़ी देवी, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, पुत्री मीसा भारती, दामाद शैलेश कुमार और लालू की अन्य 2 बेटियों रागिनी और चंदा यादव की बेनामी संपत्तियां शामिल हैंं

Share to...