टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच तनातनी का परिणाम मंगलवार को कुंबले के इस्तीफे के रूप में सामने आया। अब बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति को जल्द ही टीम के लिए नया कोच तलाशना होगा, हालांकि बोर्ड ने इसके लिए आवेदन पहले ही मंगा लिए हैं, लेकिन देखने वाली बात होगी कि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की समिति प्राप्त आवेदनों में से ही किसी एक को चुनती है या फिर एक बार फिर लीक से हटकर फैसला लेगी। हम आपको टीम इंडिया के कोच पद के लिए आए 5 आवेदकों और प्रमुख दावेदारों के साथ ही कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई की संभावित पसंद के बारे में बताने जा रहे हैं।
टीम इंडिया के कोच पद के लिए वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, लालचंद राजपूत, डोडा गणेश और रिचर्ड पायबस ने आवेदन किए हैं। हालांकि कप्तान विराट कोहली की संभावित पसंद के बारे में बात करें, तो माना जा रहा है कि इनमें से कोई भी उनकी लिस्ट में नहीं है।
कुंबले इस्तीफे के बाद कोच पद के यह है 5 दावेदार, लेकिन …

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील