April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों को नहीं मिलेगी ज़मानत

बेंगलुरू। बीते रविवार को आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़ने पर कर्नाटक के कोडागू जिले में गिरफ्तार किए गए 3 लोगों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों को ज़मानत नहीं मिल पाएगी, क्योंकि यह अपराध गैर-ज़मानती अपराधों की श्रेणी में आता है।
भारतीय जनता पार्टी के 2 कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद सोमवार को ये गिरफ्तारियां सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में शुमार किए जाने वाले कोडागू जिले में की गई थीं। गिरफ्तार किए गए लोगों के परिवार वालों का कहना है कि वे पाकिस्तान की भारतीय क्रिकेट टीम पर जीत का जश्न मना रहे थे। पिछले रविवार को पाकिस्तानी टीम ने टीम इंडिया को 180 रन से मात देकर पहली बार आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब जीता था।
मध्य प्रदेश में भी पाकिस्तानी टीम की हौसलाअफज़ाई करने के लिए 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ देशद्रोह का सख्त आरोप लगाया गया था, हालांकि राज्य सरकार ने अब उन आरोपों को वापस ले लिया है और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

Share to...