April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ऑस्ट्रेलिया ओपन में भारतीयों का बैडमिंटन में जलवा

सिडनी। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों की ओर से ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य दौर में अच्छी खबर है। रियो ओलिंपिक में टीम इंडिया के लिए मेडल जीत चुकीं पीवी सिंधु और अन्य स्टार साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। उनके साथ ही हाल ही में इंडोनेशिया ओपन में इतिहास रचने वाले किदाम्बि श्रीकांत भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। अगले दौर में श्रीकांत का सामना शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त सोन वा हो से होगा।
भारत की साइना नेहवाल ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में उलटफेर किया और वर्ल्ड नंबर पांच दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी सुंग जी ह्यून को हराकर चौंका दिया। उन्होंने ह्यून को 38 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21.-10, 21-16 से हराया।
पीवी सिंधु ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में जापान की सयाका साटो को हराया। एक घंटे 5 मिनट तक चले इस मुकाबले में उन्होंने सयाका को 21-17, 14-21, 21-18 से मात दी। इंडोनेशिया ओपन में सिंगल्स खिताब जीतकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने किदाम्बि श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

Share to...