झारखंड के धनबाद से चंद्रपुरा के बीच की रेलवे लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला लिया गया है। आने वाली 15 जून से धनबाद से चंद्रपुरा के बीच की रेलवे लाईन पर बंद हो जाएगी। धनबाद से चंद्रपुरा के बीच की रेलवे लाइन पर साल भर में 1.25 करोड़ यात्री यहां सफर करते हैं। सरकार के इस फैसले से इस लाइन पर यात्रा करनेवाले हजारों यात्रियों पर भी असर देखा जाएगा। धनबाद-चंद्रपुरा रेललाईन पर 15 जून से ट्रेनों का परिचालन बंद करने का आदेश पीएमओ ने जारी कर दिया है।
इस रेलवे लाइन से 200 करोड़ रुपये का पैसेंजर रेवेन्यू भी रेलवे को मिलता है जिसके बाद इस 200 करोड़ के राजस्व से रेलवे को हाथ धोना होगा। इस रेलवे लाइन पर 10 स्टेशनों को भी समाप्त किया जाएगा। कुल 13 गाडियां कैन्सल की जाएंगी और 7 गाडियां का डायवर्जन किया जाएगा, वहीं इस रूट पर कुल 40 माल गाड़ी बंद होंगी। रेलवे यहां से रोज़ 2.5 करोड़ टन कोयले की ढुलाई करता है और सिर्फ कोयले की ढुलाई बंद करने से रेलवे को यहां सालाना 2500 करोड़ का नुकसान होगा।
15 जून से बन्द होगी धनबाद से चंद्रपुरा की रेलवे लाइन

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन