मुंबई। भारतीय रेलवे शुरु की गई तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में हैं, दरअसल ये कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर कुछ यात्री यह देखकर हैरान रह गए कि तेजस एक्सप्रेस अपने तय समय से एक मिनट पहले ही रविवार को स्टेशन पर पहुंच गई।
गोवा से मुंबई तक का सफर तय करने वाली तेजस एक्सप्रेस अपने शेड्यूल टाइम से 3 घंटे की देरी से चली थी, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ट्रेन मुंबई अपने तय समय से 1 मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर यात्री भी यह देख कर चौंक गए कि आखिर कैसे ट्रेन देरी से चलने के बाद भी लेट नहीं हुई और तय समय से पहले ही पहुंच गई। यह ट्रेन गोवा के करमाली स्टेशन से 3-4 घंटे देरी से चली थी, लेकिन इसके बावजूद यह मुंबई अपने तय समय से पहले पहुंची।
गौरतलब है कि तेजस एक हाइस्पीड ट्रेन है, जो अधिकतम 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि गोवा से ट्रेन साढ़े 10 बजे निकली थी। 750 किमी का सफर तय कर यह 7 बजकर 44 मिनट पर मुंबई के छत्रपति टर्मिनल पर पहुंच गई। ट्रेन अगर देरी से चल रही होती है, तो स्पीड बढ़ाकर समय पर गंतव्य स्टेशन पर इसे पहुंचाया जा सकता है।
गोवा से 3 घंटे लेट चली तेजस, 1 मिनट पहले ही पहुंची मुंबई

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’