April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भागवत को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने से अमित शाह ने किया इनकार

नई दिल्ली। भाजपा ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम पर अभी कोई फैसला नहीं लिए जाने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को सत्तारूढ़ गठबंधन का प्रत्याशी बनाने के शिवसेना के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नीत राजग प्रत्याशी के बारे में एक सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मेरे मन में कोई नाम होगा भी तब भी इसके बारे में पहले पार्टी के भीतर चर्चा होगी।
भाजपा अध्यक्ष ने भागवत को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाने के शिवसेना के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी ने इसे खारिज कर दिया है। कश्मीर के बारे में एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि राज्य की स्थिति के बारे में अंश मात्र भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार जल्द ही स्थिति को काबू में कर लेगी।

Share to...