नई दिल्ली। भारत ने फ़ाइनल में कोलंबिया को हराकर वर्ल्ड कप कंपाउंड तीरंदाज़ी का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने कोलंबिया के ख़िलाफ़ 5 अंकों के अंतर से जीत हासिल की। भारत के अभिषेक वर्मा, अमनजीत सिंह और चिन्नाराजू श्रीथर की तिकड़ी ने रोमांचक फ़ाइनल में अपना संयम बनाए रखा और कोलंबिया को शुरुआत से ही दबाव में रखा। कोलंबिया ने 221 अंक हासिल किए जबकि भारत ने 226 अंक।
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ये ऐतिहासिक जीत है। वर्ल्ड कप में भारतीय कंपाउंड टीम ने पहली बार स्वर्णिम सफ़लता हासिल की है। फ़ाइनल में पहुंचने से पहले भारत ने अमेरिका, वियतनाम और वर्ल्ड चैंपियन ईरान जैसी टीम को शिकस्त दी। इस जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हो गए हैं और तीरंदाज़ी के जानकार उनसे अभी से ही दूसरे वर्ल्ड कप में बड़ी उम्मीदें करने लगे हैं।
इंचियन एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिषेक वर्मा ने इस टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया। उनके भारतीय कोच लोकेश कुमार ने उनकी जीत के फ़ौरन बाद उनसे बात की, तो उन्होंने इस बात की खुशी जताई कि 2 साल पहले 2015 में उन्होंने पहली बार पोलैंड में वर्ल्ड कप का निजी गोल्ड मेडल जीता था और अब टीम के ऐतिहासिक गोल्ड में भी उनका नाम शामिल है।
तीरंदाजी में भारतीय दल ने किया कमाल, शंघाई वर्ल्ड कप में गोल्ड

More Stories
श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु “Shram Star Rating System” लागू
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहन स्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए दर्शन