April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

2600 न्यूक्लियर वेपन बना सकता है भारत, छूट का गलत फायदा उठाया : पाक

पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत के पास करीब 2600 न्यूक्लियर वेपंस हैं और उसने एनएसजी के जरिए मिले न्यूक्लियर मटैरियल का इस्तेमाल शांति के बजाए हथियार बनाने पर किया। पाकिस्तान फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन नफीस जकारिया ने कहा कि भारत एनएसजी मेंबर्स से मिली छूट का गलत फायदा उठा रहा है।
जकारिया ने कहा कि न्यूक्लियर वेपंस को लेकर भारत क्या कर रहा है, इसमें नया तो कुछ नहीं है लेकिन ये हमारे लिए फिक्र की बात है। उसको पीसफुल न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए कुछ छूट मिली है लेकिन वो इसका इस्तेमाल हथियार बनाने में कर रहा है।
भारत न्यूक्लियर वेपंस बनाने के लिए जो कर रहा है उससे साउथ एशिया और खासकर पाकिस्तान की सिक्युरिटी के लिए खतरा है। जकारिया ने हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के एक कथित रिसर्च पेपर का हवाला देते हुए कहा. इस बात पर ज्यादा गौर नहीं किया गया लेकिन ये सही है कि भारत का न्यूक्लियर प्रोग्राम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। हम चाहते हैं कि दुनिया के तमाम देश इस मुद्दे पर विचार करें।

Share to...