April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिना किसी तैयारी के किया गया भारत का पहला गर्भाशय ट्रांसफर : डॉक्टर

भारत का पहला गर्भाशय ट्रांसफर गुरुवार को पुणे के अस्पताल में किया गया, जिसके बाद हर तरफ इस सफल सर्जरी के लिए भारतीय डॉक्टरों की तारीफ हुई, लेकिन अब दुनिया का पहला गर्भाशय ट्रांसफर करने वाले स्वीडिश डॉक्टर ने दावा किया है कि सर्जरी में किसी तरह की तैयारी नहीं की गई थी जिससे मरीज की जान को खतरा था।
गोटेबोर्ग विश्वविद्यालय के तहत स्वीडन की सहलेग्रेन्स्का अकादमी में प्रसूति विभाग और स्त्री रोग विभाग के प्रमुख डॉ मैट ब्रानस्ट्रोम ने इस सर्जरी को भारतीय डॉक्टरों का बिना किसी तैयारी का करार देते हुए सिर्फ दुनियाभर में पब्लिसिटी और वाहवाही लूटने वाला कदम बताया। डॉ ब्रानस्ट्रोम ने स्वीडन में 2012 में पहला सफल पहला गर्भाशय ट्रांसफर किया था।

Share to...