वेस्ट दिल्ली के ख्याला इलाके से पुलिस ने हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है। हत्या के मुख्य आरोपी समेत 2 अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
मृतक युवक का नाम सुनील था। नांगलोई निवासी सुनील जनरल स्टोर चलाता था। सुनील के परिजनों का आरोप है कि सुनील ने आरोपियों को लड़कियों के साथ छेड़खानी करने से रोका था। जिसकी वजह से 4 लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
मृतक के परिजन जहां छेड़खानी के चलते सुनील की हत्या की बात कह रहे हैं, वहीं हत्थे चढ़े आरोपियों के परिजन मृतक पर ही संगीन आरोप लगा रहे हैं। परिजनों की मानें तो सुनील अक्सर उनके बच्चों के साथ मारपीट करता था और पैसे वसूलता था।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण