रायपुर। नक्सली हमले के लिए कुख्यात छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को फिर एसटीएफ के प्लाटून कमांडर सहित 7 जवान शहीद हो गए। जिले के नक्सल प्रभावित चिंतागुफा थाना क्षेत्र स्थित जंगल में खोजी अभियान पर निकले एसटीएफ जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली फायरिंग में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें 2 की हालत गंभीर है।
इससे पहले भी सुकमा जिले में नक्सलियों के कई बड़े हमले हो चुके हैं, जिसमें कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अलावा दर्जनों जवान शहीद हो चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार जिले के दोरनापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में हथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद जगरगुंडा मार्ग स्थित पोलमल्ली व कांकेरलंका पोस्ट से सुबह 5 बजे एसटीएफ जवानों की अलग-अलग टुकडि़यां जंगल में खोजी अभियान पर निकलीं।
सुबह करीब 10 बजे चिंतागुफा क्षेत्र के डब्बाकोंटा गांव के पास पिडमेल के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने एसटीएफ जवानों पर हमला कर दिया। 60 जवानों की इस टुकड़ी में सबसे आगे चल रहे प्लाटून कमांडर शंकर राव और उनके साथ 6 अन्य जवान सीधे नक्सली फायरिंग की चपेट में आकर शहीद हो गए। अन्य जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।
दोपहर 2 बजे तक चली मुठभेड़ में 10 अन्य जवान घायल हो गए, जिन्हें मदद के लिए पहुंची टुकडि़यों ने बाहर निकाला और जगदलपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 7 जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया, जबकि 3 का उपचार मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में किया जा रहा है।
सुकमा में फिर नक्सली हमला, 7 जवान शहीद, 10 घायल

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह